कटिहार, फरवरी 22 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि आयकर अधिकारी हरेराम प्रसाद एवं आयकर निरीक्षक सौरभ सुमन के पदोन्नति के साथ स्थानांतरण होने पर आयकर अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित पदाधिकारियों को समारोह आयोजित कर विदाई दी। इस अवसर पर अन्वेषण आयकर अधिकारी पूर्णिया अभिषेक अनुज मुख्य रूप से मौजूद थे। स्थानांतरित अधिकारियों ने जिला कराधन अधिवक्ता संघ का कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताया। मौके पर सचिव इंद्रजीत सिन्हा, आयकर निरीक्षक सुशांत विश्वास, कर सहायक प्रवीर झा ,वरिष्ठ अधिवक्ता जेडी वाधवानी, चंदेश्वर राय, राजेश कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.