प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में स्थित दीवानी कोर्ट परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित एसीजेएम विराटमणि त्रिपाठी को सम्मानित किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी ने अधिवक्ता साथियों के साथ अपर जिला जज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी, विभाकर नाथ शुक्ल, पवन पांडेय, विभूति शुक्ला, आशुतोष सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रमेश पांडेय, शैलेन्द्र तिवारी, रेनू मिश्र, राजेश सिंह, पवन गौतम, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सिविल जज को दी विदाई, बार एसोसिएशन ने किया सम्मान समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...