कानपुर, मार्च 1 -- कल्याणपुर। कचहरी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर बार एसोसिएशन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पनकी गंगागंज निवासी भानु प्रताप सिंह चौहान पेशे से अधिवक्ता हैं। रविवार को भानु लगभग आधा दर्जन अधिवक्ताओं के साथ पनकी थाने पहुंचे, जहा उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 27 फरवरी को कानपुर बार एसोसिएशन द्वारा कचहरी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन था। 28 फरवरी की रात करीब नौ बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किसी ठाकुर आर्यन चंदेल नामक यूजर आईडी व एक अन्य से बार एसोसिएशन व अधिवक्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी छवि को धूमिल किया गया है। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.