अधिवक्ताओं को महिला और श्रम कानूनों का दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार, जुलाई 20 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें अधिवक्ताओं को महिला सुरक्षा और श्रम कानूनों से जुड़े नए प्रावधानों की जानकारी दी गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में एडवोकेट अंकिता सरकार ने महिलाओं से संबंधित अपराध, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा और बीएनएस-2023 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में एडवोकेट कुलदीप लकवाल ने श्रम कानूनों, नई नियमावली और श्रमिकों के अधिकारों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एलएडीसीएस, पैनल एवं प्रो-बोनो अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.