अधिवक्ताओं को बारिश में जलभराव से मिलेगी निजात
अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिला प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र पर जांच कमेटी गठित कर आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बार एसोसिएशन द्वारा दिए पत्र जिसमें बरसात के समय अधिवक्ता शेडों के पास पानी जमा होने तथा सड़कों पर जल भराव रहने पर त्वरित कार्रवाई के निदे्रश दिए। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर को अध्यक्ष, सहायक अभियंता प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग एवं सहायक अभियन्ता जल निगम शहरी अयोध्या को सदस्य नामित करते हुए जल निकासी की समुचित स्थायी व्यवस्था किए जाने के लिए आगणन तैयार कर 30 मई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.