पूर्णिया, मई 16 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।पूर्णिया में अधिवक्ताओं के बीच पेशेवर नैतिकता, अनुशासन और वकालत की गरिमा को लेकर शनिवार को गंभीर मंथन हुआ। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं को पेशेवर मर्यादा एवं अनुशासन का संदेशजागरूकता कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट एवं पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर पूर्णिया बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एडवोकेट्स एक्ट 1961 और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के रूल्स की आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिवक्ताओं के पेशेवर आचरण और शिष्टाचार के मानदंड तय किए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता केवल मुकदमों की पैरवी करने वाले पेशेवर नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता और मर्यादा के संरक्षक भी हैं।अधिकार और कर्तव्य कार्यक्रम में पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि अधिवक्...