अधिवक्ताओं को पेंशन, चिकित्सा एवं पुस्तकालय की व्यवस्था हो: शुक्ल
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण, सम्मान एवं बेहतर भविष्य के लिए कई अहम मांगें उठाई हैं। उन्होंने 65 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं को कम से कम 15 हजार रुपये पेंशन तथा नए अधिवक्ताओं को 5 वर्षों तक 10 हजार रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि देने की आवश्यकता जताई।उन्होंने अधिवक्ताओं को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 15 लाख रुपये तक चिकित्सीय सहायता देने तथा राज्य सरकार से अधिवक्ता कल्याण के लिए 2 हजार करोड़ के बजटीय प्रावधान की मांग की है। साथ ही डेथ क्लेम राशि बढ़ाकर 15 लाख करने एवं 1 माह के भीतर भुगतान की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया। शुक्ल ने हर जिले एवं अनुमंडल में अधिवक्ताओं के लिए समृद्ध पुस्तकालय, महिला अधिवक्ताओं के लिए कॉमन रूम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.