अधिवक्ताओं को पांच लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा पर खुशी
मुरादाबाद, सितम्बर 18 -- सक्रिय रूप से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की घोषणा से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। घोषणा पर शुक्रवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लंबे समय से अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा अधिवक्ता हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे अधिवक्ताओं को गंभीर बीमारी या आकस्मिक उपचार के समय आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- 'अधिवक्ताओं को देशभर के अस्पतालों में कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.