कोडरमा, फरवरी 22 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं को विधिक प्रावधानों एवं नए कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक दक्षता और प्रभावशीलता के साथ कर सकें। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा उपस्थित थे। अपने संबोधन में सचिव गौतम कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय व्यवस्था का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है और इसमें अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.