मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कोर्ट में मुकदमों, याचिकाओं व अन्य अर्जियों की ई-फाइलिंग की जा रही है। इसमें कई अधिवक्ताओं की कठिनाइयों को देखते हुए उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। सिविल कोर्ट का कंप्यूटर विभाग जल्द ही ट्रेनिंग आयोजित करने जा रहा है। इसमें ई-फाइलिंग में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराकर उन्हें इसका निदान बताया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान बचे हुए अधिवक्ताओं का आईडी बनाने में मदद की जाएगी। कचहरी परिसर स्थित ई-सेवा केंद्र के एक काउंटर पर अधिवक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था होगी। बता दे कि कोर्ट में ई-फाइलिंग का मतलब है कि कानूनी दस्तावेजों को ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जमा कराना। यह पेपरलेस प्रणाली है। इसके माध्यम से घर बैठे जिला एवं हाईकोर्ट मे केस दायर कर सकते हैं। इससे कोर्ट में जाने व दस्तावेज की प्रतियां जमा करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.