फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। दीवानी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन परिसर में आदर्श अधिवक्ता संगठन के तत्वावधान में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह व महामंत्री पद के प्रत्याशी अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने अधिवक्ताओं के साथ होली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और समरसता का प्रतीक है, जो समाज में भेदभाव मिटाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यदि अधिवक्ताओं के सहयोग से उन्हें जीत हासिल होती है तो वह अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और हितों की रक्षा को प्राथमिकता देंगे। प्रत्याशियों ने जूनियर अधिवक्ताओं के लिए विधिक कार्यशालाएं आयोजित कराने, बैठने की समुचित व्यवस्था करने और न्यायालयों में आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.