हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। रंजना होटल के पास अधिवक्ताओं पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शहर पुलिस ने शाहजहांपुर के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी को कोतवाली देहात क्षेत्र के नया गांव मुबारकपुर निवासी रोहित सिंह ने कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। अधिवक्ता दीपक पाल और दीपक त्रिपाठी पर जानलेवा हमला करने का आरोप रंजना होटल के मालिक, उसके पांच कर्मचारियों और एक पान मसाला दुकानदार पर लगाया गया था। चार जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के सेहरामऊ निवासी उमाकांत को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.