सीवान, अप्रैल 25 -- सीवान। सिविल कोर्ट परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार त्रिपाठी अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह ने पूर्व में जिले के पैनल अधिवक्ताओं को कानूनी सहायता हेतु दिए गए मामलों का विधिवत समीक्षा की। पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा समर्पित रिपोर्ट की जानकारी ली गई। मौके पर चीफ डिफेंस लॉयर बलवंत कुमार,अधिवक्ता ईश्वर चंद महाराज,डाdeg विजय कुमार पांडेय, परशुराम सिंह व उत्तम कुमार सिह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.