अधिवक्ताओं के साथ की गयी विशेष बैठक
दरभंगा, मार्च 10 -- लहेरियासराय। आगामी शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में क्लेम केस के निपटारे को लेकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रमोद कुमार पंकज एवं एक्साइज कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने संबंधित अधिवक्ताओं के साथ विशेष बैठक की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि शुक्रवार तक निपटारे के लिए चयनित मुकदमों को तैयार कर लें। विशेष न्यायाधीश ने कहा कि पिछली लोक अदालतों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्री काउंसलिंग जरूरी है। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी सहित क्लेम केस से जुड़े अधिवक्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.