अधिवक्ताओं के लिए न्याय सर्वोपरि : भरत
रांची, जुलाई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। अधिवक्ता परिषद की झारखंड हाईकोर्ट इकाई की ओर से शनिवार को रांची के पुंदाग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान परिसर में हाईकोर्ट के सभी नामित वरीय अधिवक्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक प्रणाली में वरीय अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी भी हुई, जिसमें न्यायिक व्यवस्था में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के योगदान, बार और बेंच के संबंध तथा नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के महासचिव डी भरत कुमार ने कहा कि वरीय अधिवक्ता समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। उनके लिए न्याय सर्वोपरि होना चाहिए। उनके विचार तथा आचरण बार एवं समाज के लिए मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुकदमे को जीतने से अधिक महत्वपूर्ण समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.