लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन का असर अब दिखने लगा है। अब तहसील परिसर में सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार गौतम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में तहसील की जर्जर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र सुधार की मांग की गई थी। अधिवक्ताओं ने बताया था कि खतौनी काउंटर के ऊपर लगी टीन शेड टूटी हुई है, जिससे आमजन को दिक्कत होती है। वहीं अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान की टीन भी काफी खराब हो चुकी थी। ज्ञापन के बाद अब खतौनी काउंटर पर नई टीन शेड लगाई जा रही है। इसके साथ ही शौचालय के बाहर फर्श और बेंच बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पेयजल की समस्या को भी उठाया था। हैंडपंप का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.