अधिवक्ताओं की हड़ताल 13वें दिन भी जारी
अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन कार्यालयों में ई पंजीकरण प्रक्रिया शुरू किये जाने के विरोध में शुक्रवार को 13वें दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन तहसील कोल के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों को भुखमरी के कगार पर ले जाने के लिए सरकार द्वारा निबंधन कार्यालयों में लागू किए जा रहे। शासनादेश को वापस नहीं लिया गया तो उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता इस आंदोलन को और अधिक उग्र रूप धारण करने के लिए बाध्य होंगे। अध्यक्ष ओपी शर्मा, सचिव सुनील सिंह, आरपी दीक्षित, आनंद विवेक, चतुर सिंह, तेजवीर सिंह, राजबहादुर सिंह, रमेश कुमार सिंह, निधीश भट्ट, ओपी सिंह, प्रभात वशिष्ठ, सुरेश सिंह, चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.