जौनपुर, अप्रैल 22 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार के अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। तहसीलदार की ओर से भेजा गया वार्ता का प्रस्ताव खारिज हो गया और स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने के निर्णय पर संघ अडिग है। अधिवक्ताओं का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिलकर तहसील की समस्याओं से अवगत कराएगा। तहसीलदार रविरंजन कश्यप ने अधिवक्ता संघ को मंगलवार को पत्र भेजकर कहा था कि अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच हुई नोंक झोंक को लेकर अधिवक्ता संघ न्यायिक कार्य से विरत है। इन बिंदुओं पर अनुरोध है, कि कुछ वरिष्ठ अधिवक्ता और बार के अध्यक्ष, महामंत्री उनके चैंबर में 22 अप्रैल सुबह 11 बजे वार्ता करने के लिए प्रस्ताव भेजवाएं, लेकिन अधिवक्ता तहसीलदार के स्तानांतरण की मांग को लेकर लामबंध हैं। यह भी पढ़ें- धरना प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने एसडीएम ...