अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लागू हो अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट
हमीरपुर, सितम्बर 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जजी परिसर से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकार को सौपा।
अधिवक्ताओं की भूमिका डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में महामंत्री अश्वनी प्रजापति ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। पीड़ित, वंचित तथा आम नागरिकों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद पिछले कुछ समय में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाओं से उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने न्यायालय परिसर अथवा न्यायिक कार्य के दौरान हिंसा, धमकी और उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.