हाजीपुर, अगस्त 20 -- स्थानीय व्यवहार न्यायालय स्थित लॉयर्स हाल में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड के विधि प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विधि प्रकोष्ठ बिहार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह डुमरांव विधायक राहुल सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- वकीलों को हड़ताल की सूची भेजने के निर्देश पर भड़का आक्रोशसम्मान समारोह जदयू विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा ने अंग वस्त्र पुष्प बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता जीपी प्रभात कुमार, बार एसोसिएशन के सचिव राजकुमार सिंह एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस बैठक का अध्यक्षता एवं संचालन संयुक्त रूप से जितेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने अपनी समस्या से अवगत कराते ...