जौनपुर, जुलाई 1 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को बार और बेंच की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं की 11 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण का उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। बैठक में तहसील बार के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं महामंत्री आलोक विश्कर्मा ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से संबंधित 11 सूत्रीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इसमें असंक्रमणीय से संक्रमणीय, जन्म प्रमाण पत्र, अंश निर्धारण में त्रुटि, एस सी परमिशन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, दफा 80, दफा 116, दफा 24, परवाना, दाखिल खारिज आदि में आ रही दिक्कतों पर चर्चा हुई। उपजाधिकारी अजय उपाध्याय, उपजाधिकारी (न्यायिक)ज्योत्सना सिंह एवं तहसीलदार हुसैन अहमद ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्...