वाराणसी, मार्च 30 -- वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में वकीलों की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। न्यायिक अधिकारियों को आठ विकेट से हरा दिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यायिक अधिकारियों की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए। कुलदीप सिंह ने 25 और राजू मुकुल पांडेय ने 55 रन बनाए। जवाब में उतरी अधिवक्ताओं की टीम ने तुषार के 60 रन की बदौलत 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने 35 रन बनाया। आशीष सिंह 15 रन बनाकर नाबाद रहे। जिला जज संजीव शुक्ला ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.