गंगापार, जून 26 -- तहसील क्षेत्र मेजा स्थित एक गेस्ट हाउस में न्याय के पथ पर एकजुटता ही हमारी शक्ति विषय पर अधिवक्ता संगोष्ठी समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में तहसील मेजा के अधिवक्ताओं ने सहभागिता कर न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने और अधिवक्ताओं की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष एसपी मिश्रा ने की, जबकि संचालन आयोजक केएन शुक्ला उर्फ घंटी शुक्ला (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) एवं राजीव गहरवार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मेजा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, मंत्री मनोज शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष तुलसीदास तिवारी, महेंद्र दुबे, सतीश चंद्र दुबे, अवध बिहारी शुक्ल, इंद्रदेव दुबे, अमित तिवारी, राहुल शुक्ल, राज शुक्ल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में युवा कवयित्...