मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रामपुर में वकील फारूक अहमद खां की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम राजकुमार भारती को सौंपा। गुरुवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर रामपुर में बुधवार को वकील फारूख अहमद खां की गोली मारकर हत्या करने की घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया। बार संघ अध्यक्ष शशि सैनी के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हो तहसील के मुख्य द्वार पर पहुंचे। जहां पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ता तहसील में पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं का कहना था कि वकील के हत्यारे को फांसी की सजा दिलवाई जाए। इसके अलावा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (प्रोटेक्शन एक्ट) लागू किया जाए। अधिवक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.