अधिवक्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित होने वाले मध्यस्थता केंद्र के बेहतर संचालन के लिए एक दर्जन अधिवक्ताओं का एक से पांच जून तक लखनऊ में प्रशिक्षण होगा। जजी परिसर में जिला जज रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत है। प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र के बेहतर संचालन के लिए ओमकार गुप्ता, राम सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, कुलविंदर सिंह, अमित पाठक, तारा दत्त, प्रवीण कुमार जायसवाल, काजी रिफाकत हुसैन फरहान, गुफरान अली रजवी, राधा रानी, रिचा दीक्षित और रीता शर्मा को नामित किया गया है। इन अधिवक्ताओं का पहली जून से पांच जून तक न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ में 40 घंटे का प्रशिक्षण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.