गाज़ियाबाद, जून 23 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में लोनी तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले लोनी के अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों ने अनिश्चितकालीन धरना 13 वें दिन भी जारी रहा। लोनी विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ई-पंजीकरण व्यवस्था का लागू करने से पूर्व अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों से संवाद स्थापित करने की मांग की है। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में लोनी तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले लोनी तहसील में कार्यरत अधिवक्ताओं व बैनामा लेखक कार्य से विरत होकर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। एसोसिएशन के सचिव विजय आनंद का कहना है कि ई-पंजीकरण व्यवस्था से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के साथ साथ आम जनमानस के लिए भी अनेक समस्याएं उत्पन्न होगी। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं का धरना 13वें दिन जारी वहीं, लोनी विधायक नंदकिशोर...