चंदौली, अप्रैल 24 -- नौगढ़। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन नौगढ़ का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष रामचंद्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में चल रहे इस आंदोलन में जिला एवं सत्र न्यायालय चंदौली से आए वरिष्ठ अधिवक्ता शफीक खान, इमरान खान, संदीप पांडेय, ए. सलीम सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भाग लेकर समर्थन दिया। एसडीएम की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पुराने लेखपालों का तहसील नौगढ़ से स्थानांतरण किया जाएगा। बार एसोसिएशन नौगढ़ वर्तमान में दो प्रमुख मांगों को लेकर अड़ा हुआ है। पहली मांग लंबे समय से जमे पुराने लेखपालों का स्थानांतरण, और दूसरी मांग अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमों की वापसी। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जताया आक्रोश अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि दोनों मांगों को पूरा होने तक आंदोलन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.