रिषिकेष, मई 16 -- डोईवाला तहसील में दाखिल खारिज व अन्य कार्यों में आने वाली परेशानियों को लेकर परवादून बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। इसके विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया और एसडीएस से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। शनिवार को परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम अर्पणा ढौंढियाल से मुलाकात की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा ने कहा कि वादकारियों और अधिवक्ताओं को दाखिल खारिज समेत अन्य कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से दाखिल खारिज व अन्य कार्यों को लेकर तहसील कर्मी अनेक तरह की समस्याएं उतपन्न कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं का तहसील में प्रदर्शन दाखिल खारिज की फाइलें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आं...