वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बकाया वसूलने गए लाइनमैन की पिटाई के मामले मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार को एक दर्जन अधिवक्ता चौकाघाट डिविजन के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एक्सईएन और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हुई। एक्सईएन कुमार सौरभ ने आरोप लगाया कि वकीलों ने उनसे अभद्रता की, कनेक्शन दोबारा न जोड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले की चेतगंज थाने में तहरीर दी गई है। एक्सईएन ने इसकी शिकायत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी की है। एक्सईएन के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब एक दर्जन अधिवक्ता चौकाघाट स्थित उनके दफ्तर पहुंचे। अधिवक्ता कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाने लगे। बकाया जमा किए बिना कनेक्शन जोड़ने से इनकार करने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। आरोप लगाया कि उनपर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। गंभीर परिणाम भुगत...