अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरो ने निकाला विजय जुलूस
हरदोई, जुलाई 2 -- संडीला। ई-रजिस्ट्रीकरण 2024 अध्यादेश को निरस्त किए जाने के फैसले के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला संडीला तहसील मे अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया और सरकार के निर्णय का स्वागत किया। अधिवक्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष नसीम खान का यह फैसला अधिवक्ताओं दस्तावेज लेखको और स्टांप वेंडर की एकजुट का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संगठित आंदोलन और निरंतर संघर्ष के चलते सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। इस अवसर पर मंत्री नागेंद्र मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता विजय जुलूस में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.