मुरादाबाद, फरवरी 28 -- होली का पर्व दो से चार मार्च तक मनाया जाएगा लेकिन विद्यालयों और सरकारी कार्यालय तथा कोर्ट में अवकाश की वजह से शनिवार को इन सभी स्थानों पर होली खेली गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुर पदार्थ, सैंट मार्क्स स्कूल, शिव सेंट जोसेफ स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, शिवसेंट जोसेफ स्कूल, सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज, शिव हरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने होली खेली। जगदीश ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी आबिद अली, सचिव सतीश कुमार वत्सल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, सचिव आकिब अली, मुनव्वर अली, विवेक शर्मा, सलीम अहमद अंसारी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे...