मथुरा, जून 30 -- रजिष्ट्री कार्यालयों को ठेके पर दिए जाने के विरोध में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ गया है। जहां उच्चाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को देखते हुए निजीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग की गई। विदित है कि रजिष्ट्री कार्यालयों को ठेके पर दिए जाने एवं निजीकरण के विरोध में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं ने हड़ताल कर रखी है। बीते करीब 15 दिन से अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। मांग पूरी कराने के लिए दस्तावेज लेखक निबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सचिव केके चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं का 15 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को लखनऊ भी गया है। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्रेशन के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन बत...