जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। शतरंज की बिसात पर झारखंड के युवा खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जम्मू में आयोजित 36वीं नेशनल अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिप 2026 में अधिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और नेशनल अंडर-17 ओपन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अधिराज पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे और 11 राउंड में 9 अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता में देशभर से 201 चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस उपलब्धि से पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...