अधियारां में श्रद्धा के साथ हुई काशीदास बाबा की वार्षिक पूजा
गाजीपुर, जून 22 -- रेवतीपुर। अधियारां गांव में लोकआस्था के प्रतीक काशीदास बाबा की वार्षिक पूजा श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बिहार के तियरा के पंथी बिरेंद्र गुसाईं और विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ और विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मदन यादव, सचिता यादव, कृष्णा यादव, नरसिंह यादव, संतोष यादव, राधाकृष्ण यादव, झिललू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- काशीदास बाबा का हुआ पूजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.