कटिहार, जून 1 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि धान खरीद के एवज में पैक्स द्वारा चावल उपलब्ध कराए जाने के एवज में अब तक 41 प्रतिशत राशि का ही भुगतान हो पाया है। 41.68 करोड़ का भुगतान अब भी लंबित है। इस राशि का भुगतान राज्य खाद्य निगम के माध्यम से किया जाना है। एसएफसी के जिला प्रबंधक ने बताया कि राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण 41 करोड़ से अधिक का भुगतान लंबित है। राशि उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यालय से अधियाचना की गई थी। मुख्यालय स्तर से नौ करोड़ के आवंटन का पत्र मिला है। हलांकि आवंटित राशि मिलने में दो से तीन दिन का वक्त लगेगा। यह भी पढ़ें- अधियाचना 41 करोड़ की आवंटन मिला नौ करोड़ का राशि उपलब्ध होते ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एक पखवाड़े के भीतर लंबित 41 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। पिछले दिनों धान खरीद व सीएमआर आपूर्ति की समीक...