हजारीबाग, अप्रैल 13 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हजारीबाग में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा हजारीबाग के झंडा चौक स्थित सांसद सेवा कार्यालय से जागरूकता के उद्देश्य से एक विशाल महिला पदयात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह और जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में तख्तियां और भाजपा का झंडा थामे हजारों महिलाओं का यह काफिला शहर के मुख्य मार्ग झंडा चौक, मेन रोड, पैगोडा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड और अन्नदा चौक से होते हुए नगर प्रेक्षागृह पहुंचा, जहां आयोजित...