पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत। डिवाइन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्रवक्ताओं एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रतिभागियों ने नारी सम्मान, देश का अभिमान, सशक्त नारी, सशक्त भारत जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। यह मानव श्रृंखला एकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। अन्त में महाविद्यालय निदेशिका चारू धवन एवं चेयरमैन आरके धवन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- रैली निकालकर किया जागरूक यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन यह भी पढ़ें- छात्राओं को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.