अधिनियम के तहत जैविक पिता नाजायज बेटे को ले सकता है गोद, दत्तक ग्रहण से जुड़ी दूसरी अपील पर हाईकोर्ट का फैसला
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Allahabad Highcourt: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 'हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम, 1956' के तहत किसी हिंदू पुरुष को अपने ही नाजायज़ बेटे को गोद लेने से इसलिए नहीं रोका जा सकता, क्योंकि वह बच्चे का जैविक पिता है। जस्टिस अरुण कुमार की बेंच ने 1970 में कथित तौर पर किए गए एक दत्तक ग्रहण (गोद लेने की प्रक्रिया) से जुड़ी दूसरी अपील पर फैसला सुनाते हुए यह बात कही। कोर्ट ने निचली अदालतों के इन फैसलों को सही ठहराया कि मूल वादी (राम केश) को बडलू ने कानूनी रूप से गोद लिया था, जो उसका जैविक पिता भी है। मामले के अनुसार यह विवाद बडलू की कृषि भूमि से जुड़ा है। वादी का दावा है कि हालांकि उसकी मां की शादी बुधराम से हुई, लेकिन बडलू ही उसका जैविक पिता है। उसके अनुसार, बाद में बडलू ने उसे 8 नवंबर, 1970 को गोद ले लिया। वादी ने 18...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.