आगरा, अप्रैल 22 -- दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित धाकड़ धर्मशाला में आयोजित आक्रोश गोष्ठी में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। विपक्ष ने इसका विरोध कर संकीर्ण मानसिकता दिखाई है। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने 17 अप्रैल 2026 को लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने महिला विरोधी सोच के कारण विधेयक को बाधित किया। अटल बिहारी वाजपेयी के महिला आरक्षण के सपने को सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी: प्रतिभा शुक्ला उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का विरोध आधी आबादी की भागीदारी के खिलाफ है। गोष्ठी म...