कटिहार, जून 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी का बहुस्तरीय तंत्र तैयार किया गया है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहेगी। परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एकल पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, जबकि 9:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने...