पटना, अप्रैल 25 -- बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) सेवा संवर्ग में गृह रक्षक से अधिनायक लिपिक के पद पर चयन के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के मुताबिक यह परीक्षा 20 मई 2026 को एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर छह मई से उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो फोटोग्राफ लेकर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.