अधिग्रहित होने वाली भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू
अमरोहा, जुलाई 24 -- गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन शंकर ने शुक्रवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के लिए उपजाऊ भूमि का मुआवजा मात्र आठ-नौ लाख रुपये प्रति बीघा दिया जा रहा है, जबकि बाजार दर 25 लाख रुपये है। 2016 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। उन्होंने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, भूमाफिया से सरकारी भूमि मुक्त कराने व आवारा कुत्तों से सुरक्षा की मांग भी की। तहसीलदार लकी सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.