अधिग्रहित मकान का मुआवजा दिए बगैर मकान खाली करने का दिया निर्देश
बोकारो, मई 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भारतमाला परियोजना फेज वन के तहत बोकारो जिले के बांधडीह से रांची जिले के ओरमांझी तक बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई खपरैल मकान का मुआवजा दिए वगैर मकान खाली करने का निर्देश दिए जाने पर रैयतों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में प्रखंड के सदमा कला पंचायत निवासी संतोष कुमार महतो, पिता स्व तारकेश्वर महतो ने कहा कि ग्राम सदमाकला, अंचल पेटरवार, थाना पेटरवार, का स्थानीय निवासी हूं। हमारा निवास स्थल मौजा सदमाकला, थाना संख्या 28, खाता संख्या 57, प्लॉट संख्या 213 व 302 कुल रकवा 2.64 एकड़ पर स्थित है। इस प्लॉट पर लगभग 2 हजार वर्गफीट में हमारा एक खपरैल मकान बना हुआ है। यह मकान भारतमाला परियोजना फैज वन के तहत फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है, लेकिन इस खपरैल मकान का बिना कोई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.