लखनऊ, फरवरी 18 -- एलयू के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड में अधिग्रहण प्रबंधक बिजनेस बैंकिंग पद पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि यूजी-पीजी छात्र आवेदन कर सकते हैं। बीकॉम, बीबीए को वरीयता दी जाएगी। वेतन संरचना स्नातक के लिए 3.5 लाख, पीजी के लिए साक्षात्कार प्रदर्शन के आधार पर 4.5 लाख है। इच्छुक विद्यार्थी 20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...