अधिग्रहण के सात साल बाद रमना में गांधी संग्रहालय की कवायद
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। महात्मा गांधी के ठहराव स्थल रमना स्थित गया बाबू के आवास को विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संग्रहालय निदेशालय ने डीएम सुब्रत कुमार सेन से वहां गांधी संग्रहालय निर्माण का प्रस्ताव मांगा है। निदेशालय ने डीएम से कहा है कि गया बाबू के आवास पर गांधी संग्रहालय बनाने के लिए भवन का नक्सा, डिजायन व डीपीआर शीघ्र भेजें, ताकि वहां निर्माण का काम शुरू कराया जा सके।संग्रहालय निदेशक रचना पाटिल ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि चंपारण सत्याग्रह संग्रहालय के कार्यालय व संग्रहालय भवन निर्माण किया जाना है। यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। रमना स्थित गया बाबू का आवास, जहां चंपारण यात्रा के दौरान महात्मा गांधी ठहरे थे, उसका ऐतिहासिक महत्व है। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.