बदायूं, मई 31 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने शनिवार के लिए बैठक की। जिसमें कहा कि 31 मई के लिये गंगा एक्सप्रेस-वे पर डहरपुर इंटरचेंज के समीप औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में कृषि भूमि बचाओ यात्रा निकाली जायेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भूमि बचाओ यात्रा 31 मई रविवार सुबह नौ बजे छछऊ से शुरू होगी और डहरपुर कलां, कैलिहाई, बिहारीपुर , डोलापुुर से निकाली जायेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक गलियारे के बहाने 3,800 बीघा से अधिक जमीन चिह्नित की गई है। यूपीडा द्वारा सर्वे करवा लिया गया है। चार फसली कृषि भूमि का अधिग्रहण होने से किसान बर्बाद हो जायेंगे। कहा, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव का आंकलन कराने का प्रावधान है, लेकिन यूपीडा ने बिना सामाजिक प्रभाव का आंकलन किये ही जमीनों का सर्वे शुरू ...