चम्पावत, जनवरी 25 -- जिला मुख्यालय के संस्कृत महाविद्यालय में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की जिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। योग समिति जिलाध्यक्ष लोकमणी पंत की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने जिले में अधिक से अधिक स्थानों पर योग कक्षाओं के संचालन पर जोर दिया। बताया गया कि नियमित योग और प्राणायाम के अभ्यास के लिए विभिन्न स्थानों पर सहयोग शिक्षक तैनात किए जाएंगे। रविवार को हुई बैठक में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। कहा गया कि योग के लिए सहयोग शिक्षकों की तैनाती के लिए सभी सदस्य मिलजुल कर प्रयास करेंगे। इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रेरित करने, जिला एवं तहसील कार्यकारिणी की सक...