बक्सर, अप्रैल 22 -- पेज तीन के लिए ----- तैयारी शुरू लोक अदालत की तैयारियों को ले अधिवक्ताओं के साथ बैठक लोगों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए प्रेरित करें फोटो संख्या 13 कैप्शन - बुधवार को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक करते विशेष न्यायाधीश उत्पाद सोने लाल रजक। बक्सर, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से 9 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष उत्पाद, कोर्ट संख्या-02 सोने लाल रजक की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में मौजूद प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल ने बैंक ऋण, बिजली, माप-तौल व आपराधिक मामलों समेत अधिक से अधिक वादों के सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन पर ज...