लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने प्रदेश के मत्स्य पालकों के अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार यथाशीघ्र धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालक कल्याण कोष का भुगतान ससमय किया जाए और मत्स्य पालकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार कराया जाए। डा. निषाद ने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालकों के सर्वांगीण विकास और प्रदेश को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मत्स्य विभाग को यूपी को न केवल मत्स्य उत्पादन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.