अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान
रुडकी, जुलाई 2 -- झबरेड़ा, संवाददाता। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृभको द्वारा बेहड़ेकी सैदाबाद में पौधा वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी देसराज कर्णवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक जबर सिंह ने की। कार्यक्रम में जबर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वहीं कृभको हरिद्वार के क्षेत्र प्रतिनिधि अभिषेक पवार ने किसानों को सहकारिता आंदोलन और कृभकों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि देशराज कर्णवाल ने किसानों एवं ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया तथा स्वयं छायादार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.